स्पाई थ्रिलर फिल्म बर्लिन में काम करेंगे अपराशक्ति खुराना
05-Jan-2022 05:24 PM 4321
मुंबई, 05 जनवरी (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना स्पाई थ्रिलर फिल्म बर्लिन में काम करते नजर आयेंगे अपराशक्ति स्पाई थ्रिलर फिल्म 'बर्लिन' में काम करते नजर आयेंगे। यह फिल्म देशभक्ति और राजनीतिक पहलुओं पर आधारित है। इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना के साथ इश्वाक सिंह भी नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस स्पाई थ्रिलर फिल्म की कहानी 90 के दशक की शुरुआत में दिल्ली पर आधारित होगी। अतुल सभरवाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो और मानव श्रीवास्तव द्वारा यिप्पी की याय मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^