स्पेन की महिला फुटबाल टीम बहिष्कार खत्म करने को राजी
20-Sep-2023 03:37 PM 7714
मैड्रिड 20 सितंबर (संवाददाता) चुबंन विवाद के कारण खेल का बहिष्कार कर रही स्पेन की महिला फुटबाल टीम की अधिकतर सदस्य मैदान पर लौटने को राजी हो गयी हैं। यह दावा स्पेन के खेल सचिव विक्टर फ्रैंकोस ने बुधवार को किया। उनका कहना है कि महिला फुटबाल टीम की अधिकतर खिलाड़ी बहिष्कार समाप्त करने पर सहमत हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रैंकोस ने कहा कि सात घंटे से अधिक समय तक चली बैठकों के बाद यह समझौता हुआ है। इस महीने के नेशंस लीग खेल के लिए बुलायी गयी 23 खिलाड़ियों में से दो ने टीम से बाहर होने का फैसला किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^