स्पेन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 207 हुई
02-Nov-2024 02:43 PM 7335
मॉस्को, 02 नवंबर (संवाददाता) स्पेन के गृह मंत्री फर्नांडो ग्रांडे मार्लास्का ने शनिवार को कहा कि देश में भारी बारिश एवं बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 207 हो गई है तथा इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। स्पेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मैड्रिड ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अतिरिक्त 250 सैन्य कर्मियों को तैनात किया है, जिससे मलबे को हटाने में मदद करने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गई है। भारी बारिश और तूफान ने स्पेन में आपातकालीन स्थिति उत्पन्न कर दी है, विशेष रूप से वालेंसिया, कैस्टिला-ला मंच और अंडालूसिया में। वालेंसिया ने अधिकतम रेड अलर्ट घोषित किया है। बाढ़ के कारण 60 से अधिक सड़कें और दर्जनों माध्यमिक सड़कें बंद हो गई हैं। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं की सहायता के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 1,500 से अधिक सैनिकों को तैनात किया गया है। क्षेत्रीय नीति मंत्री एंजेल विक्टर टोरेस ने कहा कि इसके अलावा स्पेन सरकार ने पीड़ितों के लिए तीन दिन के शोक की घोषणा की है और कहा कि यह शोक 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक चलेगा और प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने इस आदेश को किंग फेलिप-6 को सौंप दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^