स्पेन ने वेल्स को हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार
15-Jan-2023 06:51 PM 6556
राउरकेला, 15 जनवरी (संवाददाता) स्पेन ने रविवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-डी मुकाबले में वेल्स को 5-1 से रौंदकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर खेले गये एकतरफा मुकाबले में स्पेन के लिये मार्क रेने (17वां, 39वां) और मार्क मिरेल्स (33वां, 56वां) ने दो-दो गोल किये, जबकि कप्तान अल्वारो इग्लेसियास (23वां मिनट) ने एक गोल जमाया। वेल्स का एकमात्र गोल जेम्स कारसन ने 53वां मिनट में दागा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^