28-Aug-2021 09:00 AM
2828
बिलासपुर । सिम्स प्रशासन के लिए सदबुद्धि एवं प्रदेश की जनता के अच्छे स्वास्थ्य सुख शांति एवं समृद्धि के लिए यज्ञ का किया गया है। आज समस्त कर्मचारियों ने सिम्स प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराया। सिम्स प्रशासन द्वारा मांग पूरी ना करने पर समस्त कर्मचारियों द्वारा दी गई आम सहमति के आधार पर 23अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन चले गए। इसके चलते सिम्स की उपचार व्यवस्था पूरी तरह से लडख़ड़ा गई। मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। मरीज इधर उधर भटक रहे है।
वही दूसरी ओर सिम्स के आंदोलन कर्मचारियों के द्वारा अनेक कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा समर्थन प्राप्त हो रहा है। जिसमे अश्वनी पांडे तथा निरंकार तिवारी वरिष्ठ सदस्य, छ.ग. शासकीय नि:शक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, श्रीमति संजू चौरसिया तथा श्रीमति विभा रानी कार्यकारिणी उपाध्यक्ष, श्रीमति उर्मिला कुर्दै अध्यक्ष जिला चिकित्सालय, श्रीमति जुली मुखर्जी, जिला कार्यकारिणी सचिव जिला बलासपुर, जगदीश सिंह चंदेल जिला अध्यक्ष, अशोक कुमार ब्रम्हभट्ट जिला सचिव, हिंछाराम निर्मलकर जिला उपाध्यक्ष तिजराम साहू विशेष सलाहकार, रामकुमार राठौर विभागीय अध्यक्ष, टैक्स विभाग छ.ग. वतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, चतुरसिंह डहरिया विभागीय अध्यक्ष, इंजीनियरिंग कॉलेज प्रंचल चौबे जी अध्यक्ष, परसुराम सेना, अरूणी शर्मा संरक्षक छ.ग. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ बिलासपुर, चंन्द्रशेखर पांडेय अध्यक्ष छ.ग. तृतीय वर्ग आदि का समर्थन प्राप्त है।
Chhattisgarh..///..striking-employees-performed-good-intellectual-sacrifice-for-the-sims-administration-313733