सुब्रह्मण्यम स्वामी ने की शंकराचार्य विजेन्द्र सरस्वती से मुलाकात
31-Oct-2023 06:59 PM 7528
अयोध्या, 31 अक्टूबर (संवाददाता) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी में राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजेन्द्र सरस्वती से मुलाकात की। स्वामी ने मंगलवार को यहां कांची मठ प्रमोद वन में कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजेन्द्र सरस्वती से करीब एक घंटे बातचीत की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुब्रह्मण्यम स्वामी का जहां पैतृक गांव है उस गांव का मकान स्वामी जी को दान देना चाहते हैं। इसी सिलसिले में सुब्रह्मण्यम स्वामी दिल्ली से चलकर अयोध्या आकर उनसे मुलाकात की। शंकराचार्य जी से काफी देर तक और भी कार्यों की चर्चा करने के बाद आशीर्वाद प्राप्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^