सुदेवा दिल्ली एफसी ने तरुण सांघा को हराया
19-Oct-2024 10:18 PM 6889
नयी दिल्ली 19 अक्टूबर (संवाददाता) सुदेवा दिल्ली एफसी ने तरुण सांघा को 3- 0 से हरा कर डीएसए प्रीमियर लीग में पूरे अंक अर्जित किए। डाक्टर अंबेडकर स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में विजेता टीम ने खेल के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि तरुण सांघा ने कुछ समय तक अपने गोल की रक्षा की लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच एजाज अहमद के दो बेहतरीन गोलों और रोहमिंगथांग के गोल से सुदेवा जीत गई। आज की जीत के साथ सुदेवा ने 5 मैचों में 10 अंक जुटा लिए हैं और गढ़वाल हीरोज के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। जबकि तरुण सांघा के 5 मैचों में 6 अंक बने हैं। एजाज अहमद ने विजेता टीम का पहला गोल 26वें मिनट में और दूसरा गोल 65वें मिनट में किया। इस बीच रोहमिंग ने 63 वें मिनट में एक गोल का योगदान दिया। तरुण सांघा को छुट पुट मौके मिले लेकिन कमजोर निशानेबाजी आड़े आई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^