सुदेवा ने तरुण संघा को रौंदा, रॉयल की जीत में बंसल चमका
21-Nov-2023 08:21 PM 8843
नयी दिल्ली 21 नवंबर (संवाददाता) सुदेवा दिल्ली एफसी ने तरुण संघा को आज दूसरी डीएसए प्रीमियर लीग के एक तरफा मुकाबले में 7-1 से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं अंबेडकर स्टेडियम पर खेले गए दिन के दूसरे मैच में रॉयल रेंजर्स ने फ्रेंड्स यूनाइटेड को बंसल के दो गोलों से 2- 0 से परास्त किया। सुदेवा को खाता खोलने में समय लगा लेकिन 25 वें मिनट में रमेश छेत्री के गोल के बाद गोलों की बौछार शुरू हो गई। जाजो और रुस्तम सिंह ने दो-दो अरमान अहमद एवम फ्रेडी ने एक एक गोल कर तरुण सांघा को अदना साबित कर दिया। पराजित टीम का एकमात्र गोल बोनिसन ने किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^