सुहाना खान के साथ काम करेंगे अगस्त्य नंदा
26-Feb-2022 02:52 PM 3219
मुंबई, 26 फरवरी (AGENCY) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। सुहाना खान और अगस्त्य नंदा को कुछ दिन पहले फिल्मकार जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों के डेब्यू की चर्चा जोरों पर है। चर्चा है कि जोया अख्तर 'द आर्चीज' नाम की फिल्म बना रहीं हैं। इस फिल्म से अगस्त्य नंदा अपनी फिल्मी पारी शुरुआत करने जा रहे हैं।फिल्म में वह आर्ची के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सुहाना खान भी दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के अलावा गैर फिल्मी बैकग्राउंड के बच्चे भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। जोया अख्तर ने इस फिल्म के लिए कई यंग लड़के और लड़कियों का ऑडिशन लिया है। फिल्म में सुहाना, इंडियन और वेस्टर्न दोनों लुक्स में दिखाई देने वाली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^