टाइल्स पर सुसाइड नोट लिखा
11-Sep-2021 11:00 AM 3277
भोपाल में पैसों के लेन देने से परेशान होकर 23 साल के एक युवक ने आसिमा मॉल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने टाइल्स पर सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने आरोप लगाए कि दो लोगों ने उसके 10 हजार रुपए खा लिए हैं। उसे इतना परेशान कर दिया गया कि उसके पास मरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उसने सुसाइड करने के लिए अपने बड़े भाई से भी माफी मांगी है। मिसरोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिसरोद पुलिस के अनुसार दीपक नगर, जाटखेड़ी निवासी 23 साल का निहाल सिंह प्राइवेट जॉब करता था। पड़ोस में रहने वाला उसका 23 साल के दोस्त हरीश वर्मा शुक्रवार रात करीब 8 बजे उससे मिलने आसिमा मॉल पहुंचा। हरीश ने बताया कि वह निहाल की बाइक वापस करने के लिए मॉल गया था। वहां पार्किंग में पहुंचने पर एक कोने में निहाल फंद पर मिला। लोगों की मदद से उन्होंने उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पास ही एक टाइल्स मिली है। इसमें उसने कुछ लोगों के नाम लिखते हुए 10 हजार रुपए के लेनदेन का जिक्र किया है। हरीश की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार यानी आज उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद परिजनों के बयान होंगे। उसके बाद ही इस मामले में कुछ पता चल पाएगा। पुलिस सुसाइड नोट लिखे नामों की भी पड़ताल कर रही है। ..///..suicide-note-written-on-tiles-316562
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^