सुक्खू ने प्रियंका गांधी को सांसद के रूप में शपथ लेने पर दी बधाई
28-Nov-2024 07:52 PM 5386
शिमला,28 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को संसद में शपथ लेने और बतौर सांसद अपने नये अध्याय की शुरुआत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी हैं। श्री सुक्खू ने कहा कि श्रीमती वाड्रा के नेतृत्व में महिला अधिकारों की आवाज़ प्रखर होगी तथा संविधान का सम्मान और मजबूती से स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका जी का मिशन है – देश के युवाओं, किसानों, वंचितों और शोषित वर्ग को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें सशक्त बनाना और उनका हक दिलवाना।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^