सुक्खू ने राजनाथ से की भेंट,सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क मार्गों पर चर्चा
26-Oct-2024 12:41 AM 7836
शिमला, 25 अक्टूबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नयी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से संबंधित विभिन्न मामलों के बारे में विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। श्री सुक्खू ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के साथ इन क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। रक्षा मंत्री ने राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^