सुंदरराजन ने चुनाव लड़ने , इस्तीफे की अफवाहों को किया खारिज
30-Dec-2023 06:05 PM 6545
हैदराबाद, 30 दिसंबर (संवाददाता) तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने सभी अटकलों को विराम देते हुये शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि वह कोई चुनाव नहीं लड़ रही हैं। बोवेनपल्ली में अनुराधा टिम्बर डिपो (जहां अयोध्या राम मंदिर के दरवाजे तैयार किए गए है) का दौरा करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए श्रीमती सुंदरराजन ने अपनी वर्तमान भूमिका में अपनी संतुष्टि पर जोर दिया। इस्तीफे की झूठी खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने निराधार खबरें न फैलाने का आग्रह किया और कहा कि अगर कोई निर्णय लिया जाता है तो वह जनता को सूचित करेंगी। राज्यपाल ने थूथुकुडी से सांसद के रूप में चुनाव लड़ने की अटकलों का खंडन करते हुए इसे महज प्रचार करार दिया। उन्होंने भगवान राम और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्यपाल के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह दिल्ली नहीं गयीं और न ही कोई अनुरोध किया। राज्यपाल ने लोगों के साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त करते हुए तेलंगाना में रहने के प्रति अपने समर्पण की बात कही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^