सुप्रीम कोर्ट के नवनियुक्त जज मंगलवार को लेंगे शपथ, दूरदर्शन से सीधा प्रसारण
26-Aug-2021 11:39 PM 1512
नयी दिल्ली, 26 अगस्त (AGENCY) उच्चतम न्यायालय के नौ नवनियुक्त न्यायाधीश 31 अगस्त को शपथ लेंगे। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के विश्वस्त सूत्रों ने गुरुवार को यूनीवार्ता को बताया कि सभी नौ न्यायाधीश मंगलवार को शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण का यह कार्यक्रम शीर्ष अदालत के नये भवन परिसर के सभागार में सुबह साढे दस बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर शीर्ष अदालत के सभी न्यायाधीश उपस्थित होंगे। समारोह का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जायेगा। आमतौर पर नवनियुक्त न्यायाधीशों को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के कोर्ट कक्ष में शपथ दिलायी जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^