सुरक्षा खतरे के बाद न्यूजीलैंड महिला टीम के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
21-Sep-2021 09:46 PM 4229
लीसेस्टर, 21 सितंबर (AGENCY) इंग्लैंड के खिलाफ लीसेस्टर में आज खेले जा रहे तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के बीच न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गैर-विश्वसनीय खतरे की अाशंका के बाद टीम के चारों ओर सुरक्षा सतर्क है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, “ इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को न्यूजीलैंड से संबंधित एक धमकी भरा ईमेल मिला है, हालांकि यह विशेष रूप से न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के संदर्भ में नहीं है, लेकिन इसे गंभीरता से लिया गया, जांच की गई और इसे विश्वसनीय नहीं माना गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^