सुरसा की तरह बढ़ रही महंगाई पर कांग्रेस ही लगाएगी लगाम: भूपेश बघेल
11-May-2024 11:45 PM 7838
रायबरेली 11 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट के पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि सुरसा की तरह बढ़ रही मंहगाई और बेरोजगारी पर लगाम कांग्रेस ही लगाएगी। श्री बघेल ने यहां कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार के दौरान यह बयान दिया। श्री बघेल ने यहां शनिवार को डलमऊ क्षेत्र के बसंतपुर कटोरिया,लोदीपुर उन्नौवा, नारासवान,मालियापुर, पूरेगुरुबक्स माजरे खलीलपुर, तेलियानी,बदरवा एवं कठगर में नुक्कड़ सभाएं कर चुनाव अभियान को गति दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^