सुशील मोदी समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी एवं जालसाजी के मामले में गवाही
30-Nov-2022 11:39 PM 6643
पटना 30 नवंबर (संवाददाता) धोखाधड़ी जालसाजी एवं आपराधिक विश्वासघात के आरोपों में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत तीन लोगों के खिलाफ दाखिल मुकदमे में आज शिकायतकर्ता का बयान विशेष अदालत में कलमबंद किया गया। सांसदों एवं विधायकों के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष न्यायालय के न्यायाधीश अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आदिदेव की अदालत में मामले के शिकायतकर्ता रामनरेश सिंह ने अपना बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि अभियुक्तों की मिलीभगत से की गई धोखाधड़ी एवं जालसाजी के कारण उसे लगभग 400 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। अदालत ने शिकायतकर्ता को अपने गवाह पेश करने का निर्देश दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^