स्वास्थ्य अनदेखी के कारण युवा फुटबॉलर की मौत
15-Nov-2022 07:09 PM 2370
चेन्नई, 15 नवंबर (संवाददाता) तमिलनाडु में एक युवा फुटबॉल खिलाड़ी की मंगलवार को शरीर के अंगों के खराब हो जाने से मौत हो गयी। खिलाड़ी का एक सप्ताह से सरकारी पेरीफेरल अस्पताल में इलाज चल रहा था और सर्जरी में आयी जटिलताओं के कारण उसने अपना दायां पैर खो दिया था। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रह्मण्यम ने संवाददाताओं से कहा कि कॉलेज छात्रा और एक फुटबॉल खिलाड़ी प्रिया (17) का सात नवंबर को पेरियार नगर के सरकारी पेरिफेरल में दाहिने घुटने का आर्थोस्कोपिक लिगामेंट उपचार हुआ था। सर्जरी में आयी जटिलताओं के कारण उसके दाएं पैर को काटना पड़ा, जिसके बाद प्रिया अत्याधुनिक इलाज के लिए राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल (आरजीजीजीएच) भेज दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^