स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार की गिरफ्त में: अखिलेश
20-May-2025 06:38 PM 1703
लखनऊ 20 मई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। विभागीय मंत्री अस्पतालों, चिकित्सालयों की व्यवस्था सुधारने और मरीजों के इलाज के बजाय दूसरे कामों में व्यस्त है। उन्हें आम जनता और मरीजों की समस्याओं और परेशानी से कोई मतलब नहीं है। श्री यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में सरकारी और निजी अस्पतालों में मनमानी चरम पर है। भाजपा सरकार मरीजों और उनके तीमारदारों को इलाज और न्याय दिलाने के बजाय पीड़ितों पर लाठीचार्ज करती है। अस्पतालों में दवा, जांचें और उचित इलाज नहीं मिल रहा है। गरीब सरकारी और निजी अस्पतालों के बीच भटकने पर मजबूर हैं। अस्पतालों में कहीं डॉक्टर नहीं है, कहीं स्ट्रेचर और बेड नहीं है तो कहीं जांचें ठप्प है। स्वास्थ्य विभाग इलाज और सुविधाओं की जगह भ्रष्टाचार और आगजनी की घटनाओं के लिए पहचान बना चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^