स्वावलंबी महिलाओं को सम्मानित कर आत्मनिर्भरता का मंत्र देंगे योगी
12-Feb-2024 06:34 PM 1787
गोरखपुर 12 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वावलंबी हो रही महिलाओं को और आगे बढ़ने की दिशा में प्रेरित करने के लिए नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत 14 फरवरी को उनके साथ संवाद करेंगे और कुछ चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित कर समूची आधी आबादी को आत्मनिर्भरता का मंत्र देंगे। महिलाओं के सम्मान और संवाद से जुड़ा नारी शक्ति वंदन का यह समारोह बुधवार को गोरखपुर सिथत योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में प्रस्तावित है। इस मौके पर गोरखपुर जिले में दीन दयाल अंत्योदय योजना.राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति की विशेष तौर पर चर्चा भी की जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^