स्वतंत्रता संग्राम सेनानी असगर अली को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
09-Aug-2024 01:00 AM 1553
मुरैना, 08 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के गणेशपुरा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी असगर अली का 99 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत आज गुरुवार को देहान्त हो गया। श्री असगर अली को प्रशासन की ओर से तहसीलदार कुलदीप दुवे ने राजकीय सम्मान के साथ पुष्पचक्र अर्पित किये वहीं पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ सशस्त्र बल ने गार्ड ऑफ ओनर के साथ अंतिम सलामी दी। असगर अली का आज सुबह इंतकाल, होने के बाद अपराह्न में गणेशपुरा स्थित निज निवास से कब्रिस्तान के लिए जनाजा निकाला गया। कब्रिस्तान ईदगाह में ही अंतिम नमाज अदा की गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^