टाइगर स्टेट का दर्जा मिलने पर कमलनाथ ने जतायी प्रसन्नता
29-Jul-2023 10:50 PM 3368
भोपाल, 29 जुलाई (संवाददाता) वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य को लगातार दूसरी बार टाइगर स्टेट का दर्जा मिलने पर राज्य के निवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा, 'मध्यप्रदेश को लगातार दूसरे वर्ष टाइगर स्टेट का दर्जा मिलने पर मध्यप्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं समस्त आदिवासी समाज और वन विभाग के लोगों को विशेष रूप से बधाई देता हूं। उनके प्रयासों के बिना ऐसा होना कठिन था। बहुत बहुत बधाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^