तालिबान अफगानिस्तान में शासन नहीं कर पाएगा: सालेह
19-Aug-2021 08:35 PM 6538
मॉस्को,19 अगस्त (AGENCY) खुद को अफगानिस्तान का वैधानिक कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित करने वाले अमरूल्लाह सालेह ने कहा है कि तालिबान अफगानिस्तान में सफलतापूर्वक शासन नहीं कर पाएगा। श्री सालेह ने ट्वीटर पर कहा,“ राष्ट्रों को हिंसा के बजाय कानून के शासन का सम्मान करना चाहिए। अफगानिस्तान इतना विशाल है कि पाकिस्तान उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगा और अफगानिस्तान जैसे विशाल देश में तालिबान का शासन करना संभव नहीं है। अपने इतिहास में ऐसा अध्याय मत रखिए जहां आतंकवादियों के सामने झुकने और जिल्लत झेलने का वर्णन किया गया हो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^