तानाशाही से देश को बर्बाद कर रही है भाजपा: शिवपाल
25-Dec-2024 07:33 PM 7028
इटावा, 25 दिसम्बर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि सत्ता के मद में चूर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने तानाशाही रवैये के चलते देश काे बरबादी की गर्त में ढकेल रही है। श्री यादव ने बुधवार को यहां अपने चौगुर्जी आवास पर यूनीवार्ता से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकारों की तानाशाही के चलते देश बर्बादी के कगार पर आकर के खड़ा हो गया है। सभी सरकारी संस्थानों पर भाजपा और संघ से जुड़े प्रतिनिधियों का कब्जा हो चुका है, जो संविधान के लिहाज से कतई ठीक नहीं है। इसके दूरगामी परिणाम भविष्य में सामने आयेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^