टाटा पावर ने सेना की मदद के लिए दिल्ली छावनी में लगाए ईवी चार्जिंग पॉइंट
02-Nov-2022 11:27 PM 2409
नयी दिल्ली, 02 नवंबर (संवाददाता) टाटा पावर ने सेना के साथ सहयोग के उद्देश्य से दिल्ली छावनी इलाके में छह स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 17 फास्ट चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए हैं। देश भर में ईवी चार्जिंग पॉइंट्स की स्थापना में अग्रणी है, टाटा पावर ने बुधवार को एक बयान में कहा कि दिल्ली छावनी में टॉरस स्टेशन कैंटीन में ईवी चार्जिंग पॉइंट का उद्घाटन बुधवार को जीओसी दिल्ली लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने किया। इस अवसर पर टाटा पावर और टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^