तमिलनाडु: लोकसभा चुनाव के लिए 1,075 उम्मीदवार मैदान में
30-Mar-2024 08:36 PM 4521
चेन्नई, 30 मार्च (संवाददाता) तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को होने वाले एकल चरण के मतदान के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि शनिवार शाम समाप्त होने के बाद कुल 1,075 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में 39 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे और इसमें चतुष्कोणीय मुकाबले की स्थिति देखने को मिलेगी। सत्तारूढ़ द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए), विपक्ष के अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाला मोर्चा, भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन और नाम तमिझार काची (एनटीके) के बीच मुकाबला होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^