तमिलनाडु लोकसभा चुनाव: पांच बजे तक 63.20 प्रतिशत मतदान
19-Apr-2024 07:43 PM 4643
चेन्नई, 19 अप्रैल (संवाददाता) तमिलनाडु में शुक्रवार को लोकसभा की 39 सीटों के लिए हो रहे पहले चरण के मतदान में शाम पांच बजे तक कुल 6.23 करोड़ मतदाताओं में से 63.20 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यव्रत साहू ने संवाददाताओं को बताया कि तमिलनाडु में शाम पांच बजे तक 63.20 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान, धर्मपुरी में सबसे अधिक 67.52 प्रतिशत और चेन्नई सेंट्रल में सबसे कम 57.04 प्रतिशत दर्ज किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^