तमिलनाडु में गरीबों के लिए एक लाख 42 हजार 59 मकान
31-Dec-2024 06:31 PM 7739
नयी दिल्ली 31 दिसंबर (संवाददाता) केंद्रीय कृषि एवं किसान एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वर्ष 2025 में तमिलनाडु में गरीबों के लिए एक लाख 42 हजार 59 मकान देने का प्रस्ताव किया है। श्री चाैहान ने मंगलवार को चेन्नई में ग्रामीण से संबंधित केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में मार्च तक इन मकानों की पहली किस्त जारी कर दी जाएगी और मकानों के निर्माण जल्द पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों के लिए दो करोड़ मकान बनाए जायेंगे। इसके आवा तीन करोड़ लखपति दीदी बनायी जाएगीं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में भी लखपति दीदी कार्यक्रम चल रहा है और लगभग 10 लाख दीदियां लखपति बन चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि तमिलनाडु में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत गत वर्ष 2023-24 में 12 हजार 603 करोड़ रुपए की मजदूरी दी गयी। इस साल भी अब तक सात हजार 220 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि हमने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तमिलनाडु को 10,352 सड़कें तथा 214 सेतु दिए हैं। इनमें से 9,681 सड़कें बन चुकी हैं और 150 सेतु भी बन गए हैं। इसके अलावा 671 सड़कों का काम चल रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^