ट्राइऑन का हरफनमौला प्रदर्शन, दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने श्रीलंका को 76 रनों से हराया
09-May-2025 06:12 PM 5207
कोलंबो 09 मई (संवाददाता) क्लोई ट्राइऑन (74 रन और पांच विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और एनेरी डर्कसेन (104) की शतकीय पारी के दम दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने शुक्रवार को त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के छठे मुकाबले में श्रीलंका को 76 रनों से हराया। 316 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए हसिनी परेरा और विष्मी गुणारत्ने की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। 10वें ओवर में क्लोई ट्राइऑन ने हसिनी परेरा (30) को आउटकर दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद ट्राइऑन ने 14वें ओवर में विष्मी गुणारत्ने (24) को भी अपना शिकार बना लिया। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजी टिक नहीं खेल सके। हर्षिता समाराविक्रमा (33) को एस नायडू ने आउट किया। नीलाक्षी डिसिल्वा (14) और मानुदी ननायक्करा (13) रन बनाकर आउट हुई। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने सर्वाधिक (52)रनों की पारी खेली। आखिरी तीन बल्लेबाजों और देवमी विहंगा (16), सुगंधिका कुमारी (शून्य) और मल्की मदारा (शून्य) पर आउट हुई। इन तीनों बल्लेबाजों को क्लोई ट्राइऑन ने आउट किया। श्रीलंका का आखिरी विकेट इनोशी प्रियदर्शिनी (शून्य) रनआउट के रूप गिरा। अनुष्का संजीवनी 32 गेंदों मेें 43 रन बनाकर नाबाद रही। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने श्रीलंका की पूरी टीम को 42.5 ओवर में 239 के स्कोर पर समेटकर मुकाबला 76 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की त्रिकोणीय श्रृंखला से सम्मानजक विदाई हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^