ट्रेनों में फिर से मिलेगा पका हुआ भोजन
19-Nov-2021 11:09 PM 2563
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (AGENCY) भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में फिर से पैंट्री और भोजन की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को यहां भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को पत्र लिखकर कहा कि कोविड महामारी के बाद रेल यात्री सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गई हैं। लाॅकडाउन काफी हद तक उठ चुका है, इसलिए रेल मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि ट्रेनों में पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था बहाल की जाए। रेडी टू ईट भोजन भी मिलता रहेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^