ट्यूनीशिया के तट पर नाव डूबने से 20 प्रवासियों की मौत
19-Dec-2024 01:39 PM 3846
काहिरा, 19 दिसंबर (संवाददाता) उत्तरी अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया के तट पर एक नाव डूब जाने से उप-सहारा क्षेत्र के 20 प्रवासियों की मौत हो गई है। मोसाइक एफएम प्रसारक ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर रात ट्यूनीशियाई नौसेना ने समुद्र में डूबे यात्रियों के शवों को बाहर निकाला। ट्यूनीशियाई तटरक्षक बल ने नाव से पांच प्रवासियों को बचाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^