टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को प्रोत्साहित करेगा गीत ‘विजयी भव’
07-Oct-2022 08:28 PM 1363
नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (संवाददाता) आस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में जोश भरने के लिये मुंबई की एक गैर सरकारी संस्था ने चीयरिंग स्कवॉड इंडिया फाउंडेशन (सीएसआईएफ) ने ‘विजयी भव’ नामक गीत लॉन्च किया है। संस्था का दावा है कि ‘विजयी भव इंडिया’ गीत एक भाव है, जिसका उद्देश्य विश्व कप वापस अपने देश वापस लाने के लिए संयुक्त रूप से भारतीय टीम को प्रोत्साहित करना है। इस गीत की शुरुआत एक पवित्र श्लोक के साथ होती है और ‘विजयी भव’ का स्वर धीरे-धीरे बढ़ते हुए चरम सीमा पर पहुंचता है और शक्तिशाली ऊर्जा निर्माण करता है। प्रज्ञा पलसुले ने इसे लिखा और इसका संगीत तैयार किया है और इसे उभरते गायक अभिजीत नलावडे ने गाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^