टी20 विश्वकप में चयन को लेकर दिनेश कार्तिक आशान्वित
20-Apr-2024 09:06 PM 2560
कोलकाता, 20 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय टीम में अपनी अंतिम उपस्थिति के लगभग दो साल बाद, दिनेश कार्तिक वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार रखे हुए हैं। 38 वर्षीय कार्तिक टी20 विश्व कप के 2022 संस्करण में खेले थे और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूद सत्र में वह शानदार फॉर्म में है। कार्तिक ने छह पारियों में 75.33 की औसत और 205.45 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^