तीन जनवरी 2025 को जापान में रिलीज होगी कल्कि 2898 एडी
11-Nov-2024 02:12 PM 1855
मुंबई, 11 नवंबर (संवाददाता) ब्लॉकस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी, जापान में तीन जनवरी 2025 को रिलीज होगी।नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी।फिल्म कल्कि 2898 एडी ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से कल्कि 2998 एडी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की।कल्कि 2898 एडी अब जापान में पहुंच रही है। यह फिल्म तीन जनवरी 2025 को जापान में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^