तीरंदाज़ी विश्व कप में भारत के दो पदक पक्के
16-Aug-2023 08:32 PM 5565
पेरिस, 16 अगस्त (संवाददाता) भारत की पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाज़ी विश्व कप के चौथे चरण में बुधवार को अपनी-अपनी प्रतियोगिताओं के फाइनल में पहुंचते हुए दो पदक सुनिश्चित कर लिये। ओजस देवताले, प्रथमेश जॉकर और अभिषेक वर्मा की भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने करीबी मुकाबले में कोरिया को 235-235 (30-30) से हराया। दोनों टीमों के स्कोर बराबर थे लेकिन ओजस का निर्णायक निशाना केन्द्र बिन्दू के करीब होने के कारण भारत को विजयी घोषित किया गया। फाइनल में भारतीय टीम अमेरिका से भिड़ेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^