तीर्थयात्रियों का नया जत्था अमरनाथ रवाना
03-Aug-2022 01:42 PM 3527
श्रीनगर, 03 अगस्त (AGENCY) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ में स्थित हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए बुधवार सुबह एक हजार से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था पहलगाम और बालटाल रास्तों से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा 30 जून को शुरू होने के बाद से अब तक 923 तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन करने वालों की कुल संख्या 2,97,907 हो गई है। मौसम साफ होने के कारण दक्षिण कश्मीर में पारंपरिक नुनवान पहलगाम आधार शिविर और गांदरबल जिले के छोटे बालटाल से श्रद्धालुओं के आज अमरनाथ गुफा तक जाने की अनुमति मिली। डोमेल के माध्यम से बालटाल से होते हुए, पवित्र गुफा के दर्शन के लिए 139 महिलाओं, दो साधु और छह बच्चों सहित 458 तीर्थयात्री पैदल और टट्टू पर रवाना हुए। उन्होंने बताया कि नए जत्थे में से 152 तीर्थयात्रियों को बालटाल से हेलीकॉप्टर द्वारा दर्शन कराने के लिए ले जाया गया। इस दौरान, पहलगाम में पारंपरिक नुनवान आधार शिविर और दक्षिण कश्मीर में चंदनवाड़ी और पंजतरणी के मार्गों पर पांच सौ से अधिक तीर्थयात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। कश्मीर की स्वतंत्र वेधशाला ने दोपहर और शाम के बीच गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^