तीसरी वरीयता प्राप्त कैरोलिन से हारीं अंकिता रैना
15-Dec-2021 06:50 PM 8381
लीमोगेस (फ्रांस), 15 दिसंबर (AGENCY) भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को यहां डब्ल्यूटीए ओपन बीएलएस डी लिमोगेस (फ्रांस) के महिला एकल के पहले दौर के मुकाबले में कड़ी चुनौती के बाद हार का सामना करना पड़ा। अंकिता ने सोमवार को तीसरी वरीयता प्राप्त फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया के खिलाफ दो घंटे 53 मिनट तक चले मैच में कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन अंतत: उन्हें स्थानीय खिलाड़ी से 6-7 (7) 6-4, 4-6 से पराजय झेलनी पड़ी। अंकिता ने छह डबल फाल्ट किए, जिसमें चार फाउल तीसरे और निर्णायक सेट में हुए। वहीं केवल एक ऐस उनके नाम रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^