02-May-2022 09:28 PM
6453
नयी दिल्ली, 02 मई (AGENCY) टीवीएस मोटर कंपनी की वाहन बिक्री अप्रैल 2022 में 24 प्रतिशत बढ़कर 2,95,308 रही जबकि अप्रैल 2021 में कंपनी ने 2,38,983 वाहन बेचे थे।
टीवीएस ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि कंपनी ने अप्रैल 2022 में 2,80,022 दोपहिया वाहन बेचे जो अप्रैल 2021 में बेचे गए 2,26,193 वाहनों से 24 प्रतिशत अधिक हैं।
घरेलू बाजार में कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री 37 प्रतिशत बढ़ी है। अप्रैल 2022 में यह 1,80,533 वाहन रही जबकि अप्रैल 2021 में वाहनों की बिक्री 1,31,386 थी।
अप्रैल 2021 में मोटरसाइकिल की बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर अप्रैल 2021 में बेचे गए 1,33,227 वाहनों की तुलना में अप्रैल 2022 में 1,39,027 रही। स्कूटर बिक्री में कंपनी ने अप्रैल 2022 में 1,02,209 वाहन बेचकर 57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। अप्रैल 2021 मेें यह संख्या 65,213 थी।
कंपनी ने कहा,“ सेमीकंडक्टर्स की आपूर्ति में कमी ने प्रीमियम दोपहिया वाहनों के उत्पादन और बिक्री को प्रभावित किया है। पिछले वर्ष की तरह हम वैकल्पिक स्रोतों के साथ आक्रामक तरीके से काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द आपूर्ति में सुधार के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हमारे नये उत्पादों को ग्राहक पसंद कर रहे हैं और हमें आशा है कि सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में सुधार के बाद संख्या फिर से बढ़ेगी। ”
कंपनी का कुल निर्यात छह प्रतिशत बढ़कर अप्रैल 2022 में 1,13,427 वाहन रहा। यह अप्रैल 2021 में 1,07,185 वाहन थी। दोपहिया वाहनों का निर्यात पांच प्रतिशत बढ़कर अप्रैल 2021 में 94,807 की तुलना में अप्रैल 2022 में 99,489 रहे।
कंपनी की तिपहिया वाहनों की बिक्री अप्रैल 2022 में 20 प्रतिशत से बढ़कर 15,286 रही जबकि अप्रैल 2021 में यह संख्या 12,790 थी।
कंपनी के दोपहिया वाहन बिक्री में टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक की अप्रैल 2022 में बेचे गए 1,420 वाहन शामिल हैं, जबकि अप्रैल 2021 में 307 वाहनों की बिक्री हुई थी।...////...