तेलंगाना: अभिनेता बाबू मोहन ने भाजपा व विस चुनाव प्रचार से किया किनारा
28-Oct-2023 11:19 PM 4446
हैदराबाद, 28 अक्टूबर (संवाददाता) दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता और पूर्व मंत्री बाबू मोहन ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी से अलग होने और 30 नवंबर को होने वाले आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनावों के प्रचार में शामिल होने से किनारा करने की घोषणा की। हैदराबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए, भाजपा नेता ने पिछले पांच वर्षों में पार्टी के लिए अपनी समर्पित सेवा पर प्रकाश डाला। उन्होंने टिकट आवंटन को लेकर पार्टी के रूख पर असंतोष व्यक्त किया, विशेषकर अपने बेटे के संदर्भ में। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के क्रियाकलापों का कारण उनके और उनके बेटे के बीच तनाव उत्पन्न हो गया तथा उन्होंने पार्टी से योग्यता के आधार पर टिकट देने का आग्रह किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^