तेलंगाना में केंद्र ने विकास के लिए 10 लाख करोड़ किए आवंटित: किशन
18-Apr-2024 07:24 PM 3699
हैदराबाद, 18 अप्रैल (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में राज्य के विकास के लिए 10 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। हिमायत नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए, श्री रेड्डी ने अपने पांच वर्षीय कार्यकाल के दौरान सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र की प्रगति पर एक रिपोर्ट जारी किया। उन्होंने पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय सहित पांच मंत्रालय आवंटित करने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए एक पावरपॉइंट प्रस्तुत की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^