टेनी के बेटे की जमानत अर्जी पर उच्च न्यायालय ने फैसला सुरक्षित किया
15-Jul-2022 10:53 PM 6640
लखनऊ, 15 जुलाई (AGENCY) केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ के पुत्र और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित कर लिया है। न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जमानत रद्द होने के बाद आशीष जेल में है। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र का पुत्र आशीष, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी है। ज्ञात हो कि उच्चतम न्यायालय ने आशीष को जमानत दिए जाने पर कड़ी टिप्पणी करते हुए उच्च न्यायालय से मंजूर जमानत को खारिज कर दिया था। शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय को आशीष की जमानत पर नए सिरे से विचार करने को कहा था। लखीमपुर खीरी में पिछले साल तीन अक्टूबर को किसानों के विरोध प्रदर्शन के समय हिंसा हुई थी। जिसमें आठ लोग मारे गए थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^