थाईलैंड की महिला टीम ने मलेशिया को 22 रनों से हराया
20-Jul-2024 08:00 PM 4814
दांबुला, 20 जुलाई (संवाददाता) नन्नाफट कोंचारवेंकै (40), फननीता माया (29) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत महिला एशिया कप टी-20 मुकाबले में शनिवार को थाईलैंड टीम ने मलेशिया को 22 रनों से हरा दिया है। आज यहां थाईलैंड की कप्तान थिपाचा पुट्ठावोंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी थाईलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 22 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। नन्नाफत चाइहान (शून्य), नत्ताया बूचाथम (18) रन बनाकर आउट हुई। थाईलैंड की महिला टीम ने नन्नाफट कोंचारवेंकै (40) और फननीता माया के (29) रनों की पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 133 रन बनाए। नन्नाफट कोंचारवेंकै ने 35 गेदों में छह चौके लगाते हुए 40 रन बनाए। सुवानान खिआओतो (13) और रोसेनान कानोह (13) रन बनाकर नाबाद रही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^