थाईलैंड में बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 35 घायल
05-Dec-2023 10:30 AM 4920
बैंकॉक, 05 दिसंबर (संवाददाता) दक्षिण थाईलैंड के प्रचुआप खीरी खान प्रांत में एक यात्री बस के सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकरा जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से मंगलवार को दी। बस राष्ट्रीय राजधानी बैंकॉक से सोंगखला प्रांत के नथावी जिले जा रही थी। दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^