ठाकरे ने ‘शक्ति परीक्षण’ से पहले मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
29-Jun-2022 11:05 PM 1841
मुम्बई, 29 जून (AGENCY) महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़े घटनाक्रम के तहत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को विधानसभा में होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले ही बुधवार रात इस्तीफा दे दिया। श्री ठाकरे ने उच्चतम न्यायालय के कल होने वाले शक्ति परीक्षण पर रोक लगाने से इन्कार कर देने के बाद इस्तीफा दिया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव सरकार को गुरुवार पूर्वान्ह 11 बजे सदन में बहुमत सिद्ध करने का निर्देश दिया था। श्री ठाकरे ने आज शाम को हुई कैबिनेट बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस को उनकी सरकार को समर्थन देने के लिए धनरूवाद दिया। उन्होंने महाराष्ट्र के वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उनकी पार्टी के लोगों ने ही उन्हें धोखा दिया है। श्री ठाकरे ने राज्य विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^