थापा ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता रजत
12-Nov-2022 06:27 PM 2739
अम्मान (जॉर्डन), 12 नवंबर (संवाददाता) भारतीय मुक्केबाज शिवा थापा ने एएसबीसी एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में रविवार को रजत पदक हासिल किया। थापा का सामना पुरुषों के 63.5 किग्रा फाइनल में उजबेकिस्तान के अब्दुल्लाएव से था, लेकिन बाउट के दौरान थापा को चोट लगने के कारण रेफ़री ने मुकाबला रोक दिया। रजत पदक जीतने वाले थापा चैंपियनशिप के 2022 संस्करण में भारत के सबसे सफल पुरुष मुक्केबाज हैं, जबकि इससे पहले गोविंद (48 किग्रा), सुमित (75 किग्रा), नरेंदर (92प्लस किग्रा) और मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) कांस्य पदक जीत चुके हैं। भारत ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने अभियान का समापन कुल 12 पदकों के साथ किया। पुरुषों के पांच पदकों के अलावा भारतीय महिला मुक्केबाजों ने चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हासिल किये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^