तालिबान का समर्थन करने वाले को अखाड़ा परिषद ने बताया देश का गद्दार
21-Aug-2021 12:15 PM 2316
प्रयागराज । देश में रहकर तालिबानियों का समर्थन करने वाले लोगों पर साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं को देश का गद्दार बताया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे मुस्लिम धर्मगुरुओं के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल जेल में डाल देना चाहिए। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि किस देश को मान्यता देनी है उसे किस देश के साथ कैसे संबंध रखने हैं यह काम भारत सरकार का है न कि मुस्लिम धर्मगुरुओं का है। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि भारत सरकार अफगानिस्तान के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं और अपना काम भी कर रही हैं। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि देश में कुछ ऐसे भी मुस्लिम धर्मगुरु हो गए हैं जो अपना काम नहीं कर रहे हैं बल्कि आतंकवादियों का समर्थन और उन्हें पनाह दे रहे हैं। मशहूर शायर मुनव्वर राणा द्वारा तालिबान का समर्थन किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि वे लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने भारतीय संविधान और भारत के लोगों पर भरोसा नहीं रह गया है। मुनव्वर राणा के तालिबान का समर्थन करने पर महंत नरेंद्र गिरी ने उन्हें भारत छोड़कर तालिबान चले जाने की नसीहत दी है। उन्होंने तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है ताकि दूसरे लोगों को इससे सबक मिल सके। महंत नरेंद्र गिरी ने तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं को खुली चुनौती देते हुए कहा है आप तालिबान चले जाइए, फिर आपको पता लगेगा कि आपने भारत छोड़कर किस तरह की गलती की है। Uttar Pradesh Taliban..///..the-akhara-parishad-called-the-one-who-supports-the-taliban-a-traitor-to-the-country-312522
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^