पिता की मौत की खबर से दु:खी बेटी जा रही थी मायके
13-Sep-2021 11:26 AM 8516
भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र पिता की मौत की खबर से दुखी होकर एक बेटी अपने मायके जा रही थी। बेटी, बाइक पर सवार होकर पिता के अंतिम दर्शन करने जा रही थी, तभी बाइक मेहगांव के पास ब्रेकर पर असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरी, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। मेहगांव थाना पुलिस ने महिला की मौत पर मर्ग कायम कर लिया। नीलम(45) पत्नी गोविंद शर्मा का मायका मेंहगांव के पास रमपुरा में है। पिछले कुछ दिनों से नीलम के पिता बीमार चल रहे थे। महिला, पिता की हालत को देखने के लिए शुक्रवार को मायके पहुंची थी। परंतु पिता की हालत में सुधार होने नहीं हुआ। वो शनिवार की दोपहर मायके से अपनी ससुराल पहुंच गई। इधर, पिता का निधन हो गया। यह सूचना नीलम के भाई ने उसे फोन पर दी। पिता की मौत की खबर सुनकर ससुराल में ही नीलम सुधबुध खो बैठी। उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद नीलम अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर स्योंड़ा से मायके रमपुरा के लिए रवाना हुई। मायके जाते समय मेहगांव में स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक असंतुलित होते ही नीलम सिर के बल सड़क पर जा गिरी। इसके बाद भतीजे रवि ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस 108 एम्बुलेंस की मदद से नीलम को सामुदायिक अस्पताल मेंहगांव लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रैफर किया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही नीलम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। यह सूचना मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों को भी लग गई। परंतु भाई व अन्य सगे संबंधी ने पहले नीलम के पिता का अंतिम संस्कार कराया इसके बाद नीलम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए स्योंड़ा पहुंचे। saddened..///..the-daughter-was-saddened-by-the-news-of-her-fathers-death-316913
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^