18 अक्टूबर को होगा यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव
14-Oct-2021 12:45 PM 4837
लखनऊ । यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव 18 अक्टूबर को कराया जाएगा। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने बुधवार को बताया कि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने 17वीं विधानसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 18 अक्टूबर की तारीख तय की है। यह चुनाव विधान सभा कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहन एक बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि सदन का कोई भी सदस्य निर्धारित प्रपत्र भरकर किसी अन्य सदस्य को नामित कर सकता है। गौरतलब है कि राज्य विधानसभा का विशेष सत्र 18 अक्टूबर को तय किया गया है। विधानसभा का 18 अक्तूबर को आयोजित एक दिनी सत्र में कई विधेयक रखे जाएंगे। इसमें उत्तर प्रदेश औद्योगिक शांति (मजदूरी का यथासमय संदाय) (संशोधन) अध्यादेश-2021 और उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या सात सन 2021 को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने बुधवार को कार्यक्रम जारी कर दिया है। सत्रहवीं विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए 17 अक्तूबर को दिन में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक नामांकन होगा। नामांकन प्रमुख सचिव विधानसभा को दिया जा सकेगा। नामांकन पत्र प्रमुख सचिव विधानसभा के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा का 18 अक्तूबर को सत्र का प्रस्तावित कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित द्वारा अनंतिम रूप से स्वीकृत कर दिया गया है। औचारिक कार्य, यथा अध्यादेश, अधिसूचनाओं, नियमों आदि को सदन के पटल पर रखा जाएगा। विधेयकों का पुररूस्थापना आदि यदि कोई हो तो उसे भी सदन में रखा जाएगा। विधानसभा में अध्यादेश के प्रतिस्थानी विधेयक और कुछ अन्य नए विधेयक पेश किए जाने की संभावना है। UPelection2022..///..the-election-of-the-deputy-speaker-of-the-up-legislative-assembly-will-be-held-on-october-18-323098
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^