शहीद का पार्थिव देह सतना पहुंचा, सीएम शिवराज अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे
22-Oct-2021 12:29 PM 3002
सतना कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए कर्णवीर सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके गृह गांव दलदल में राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ होगा। सतना के इस रणबांकुरे को अंतिम विदाई देने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके गृह ग्राम पहुंच गए हैं। गांव के लोगों ने अपने अमर सपूत के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्थिव देह सेना के अफसर लेकर गांव पहुंचे। पूरा गांव जयकारों से गूंज उठा है। जवान अमर रहे..., भारत माता की जय आदि जयकारे लगाए जा रहे हैं। funeral..///..the-mortal-remains-of-the-martyr-reached-satna-cm-shivraj-reached-to-attend-the-funeral-324424
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^