लगातार बढ़ती जा रही है, 71 साल के तुर्क मेहमेत की नाक
14-Oct-2021 11:19 AM 7551
नई दिल्ली। क्या आप दुनिया में सबसे लंबी नाक वाले शख्स को जानते हैं नहीं तो यह हैं तुर्की के रहने वाले 71 साल के तुर्क मेहमेत ओज्युरेक। जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। सबसे अजीबोगरीब बात तो ये है कि 71 की उम्र में पहुंचने के बाद भी उनकी नाक लगातार बढ़ती ही जा रही है। तुर्क मेहमेत की नाक की लंबाई 8.8 सेंटीमीटर है। तुर्क मेहमेत ने गिनीज बुक में अपनी जगह बीते 11 सालों से बनाकर रखी है। हर साल कई लोग उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सामने आते हैं, लेकिन किसी की भी नाक उनकी नाक से लंबी नहीं निकली। इसकी वजह ये है कि आज भी तुर्क मेहमेत की नाक लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स ने सोशल मीडिया पर 11 साल से अपने टाइटल को बचाए रखने पर उन्हें बधाई दी है। continues to grow nose..///..the-nose-of-71-year-old-turk-mehmet-continues-to-grow-323120
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^